WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Manawar Municipal Corporation : राज्यस्तर पर प्रथम, नेशनल झोन रैंक में 10वां नंबर मिलने पर खुशी!

821

Manawar Municipal Corporation : राज्यस्तर पर प्रथम, नेशनल झोन रैंक में 10वां नंबर मिलने पर खुशी!

मनावर स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट 

Manawar : स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 25 हजार से 50 हजार तक की जनसंख्या वाली कैटेगरी में मनावर नगर पालिका को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। जबकि, नेशनल झोन रेंक में मनावर नगर पालिका 10वें नंबर पर रही है। इसे थ्री स्टार का दर्जा मिला है।

जानकारी देते हुए CMO प्रदीप शर्मा ने बताया कि कुछ कमियां रहने से हमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने का मौका नहीं मिला। मनावर नगरपालिका को जो थ्री स्टार (Three Star) का दर्जा मिला है, उसमें आगामी माह मुख्यमंत्री द्वारा मनावर नगर पालिका को 50 लाख का अवार्ड दिया जाएगा तथा जनसंख्या केटेगरी में भी इसे अवार्ड मिलेगा।

CMO ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के क्राईटेरिया के आधार पर दो कमियों की वजह से मनावर नगर पालिका 10वें नंबर पर आई है। पहली कमी के रूप में नगर की सड़कों पर प्रतिदिन झाडू लगने में कमी रही है। दूसरी समस्या में नगर पालिका में जो लोग अपने काम से आते थे, उनकी समस्या का निदान नहीं हो पाता था। CMO ने बताया कि यहां कुछ महत्वपूर्ण पद भी रिक्त पड़े हुए है। जिसमें स्वच्छता निरीक्षक का एक पद, उपनिरीक्षक के दो पद तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक के तीन पद रिक्त होने से सफाई में जो ध्यान दिया जाना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है।

CMO ने बताया कि डाक्यूमेंट अपलेट करने के लिए 3 लाख रुपए महीने पर जो NGO कार्य कर रहे थे, उन्हें हटाकर नगर पालिका को 36 लाख रुपए वर्ष की बचत कराई गई है। डॉक्यूमेंट अपलोड का कार्य मै स्वयं ही करने लगा हूं। उन्होंने बताया कि अधिकांश नगर पालिका में कई बार लोन लेकर वेतन और अन्य कार्यों पर खर्च किया जाता है। जबकि, मनावर नगर पालिका को इतना समृद्ध बना दिया है कि यह आर्थिक मामलों में आज आत्म निर्भर हो चुकी है।

नगर पालिका अध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार ने मनावर नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि नगर के ट्रेंचिंग ग्राउंड में MRF सेंटर बनाने से वहां गीले व सूखे कचरे का निपटारा किया जाता है। नगर में दो जगह डीलक्स शौचालय और तीन जगह साधे शौचालयों का निर्माण कर जनता को सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं जहां-जहां पुराने शौचालय है, वहां उनकी रिपेयरिंग की गई है।

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर लोकेश मुकाती ने भी हर्ष व्यक्त कर बताया कि नगर को पॉलीथिन मुक्त करने के प्रयासों में सब्जी व्यापारी, किराना व्यापारी, हाॅटेल व्यवसाय, दूध डेयरी वालों ने लगातार सराहनीय सहयोग दिया है। नगरवासियों को कपड़े की थैली लेकर ही खरीदी करने के लिए घर से निकलने की प्रेरणा दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले राज्य सर्वेक्षण में नगर पालिका पांचवे नंबर पर रही थी, अब प्रथम स्थान पर आना नगर के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि है।