Mandsaur News: पशुपतिनाथ की शाही सवारी का नगर भ्रमण, ढोल नगाड़ों अखाड़ों और झांकियों के साथ हजारों श्रद्धालु

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शुरू हुई सवारी

Mandsaur News: पशुपतिनाथ की शाही सवारी का नगर भ्रमण, ढोल नगाड़ों अखाड़ों और झांकियों के साथ हजारों श्रद्धालु

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। अंचल के राजा, अद्वितीय अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव की वार्षिक शाही सवारी आज श्रावण अंतिम सोमवार को भव्यता के साथ धूमधाम से निकाली गई।

नगर ही नहीं समूचे आसपास के हजारों नर नारियों युवाओं और वृद्धों ने भगवान पशुपतिनाथ रजत प्रतिमा के दर्शन किये आरती उतारी और नृत्यों के साथ जयकारे लगाये।

सोमवार प्रातः मंदिर परिसर में पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा का पूजन अभिषेक कर विशेष रूप से तैयार रथ में विराजमान किया गया।

पंडित कैलाशचन्द्र भट्ट, पंडित सुरेंद्र आचार्य, पंडित राकेश भट्ट, पंडित पुरुषोत्तम जोशी, पंडित श्याम पंड्या एवं बटुकों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पशुपतिनाथ की शोभायात्रा आरम्भ हुई। इसके पूर्व मुख्य मंदिर गर्भगृह में भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक हुआ।

WhatsApp Image 2023 08 28 at 19.48.52

रथ पर विराजमान पशुपतिनाथ प्रतिमा को विशिष्ट जनों की उपस्थिति में पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह मौजूद रहे।

देखिए गार्ड ऑफ़ ऑनर का वीडियो-

आरम्भ में चैतन्य आश्रम के संत स्वामी मणिमहेश चैतन्यजी महाराज ने रथ पर प्रतिमा पूजन किया।

रथयात्रा की डोर प्रातः कालीन आरती मण्डल अध्यक्ष पंडित दिलीप शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, उमेश परमार, पंडित अरुण शर्मा, रविन्द्र पांडेय प्रधुम्न शर्मा, चेतन जोशी ज्योति प्रकाश जाजपुरिया, अम्बालाल चौहान के साथ प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, हुडको डायरेक्टर बंशीलाल गुर्जर, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला एफसीआई डायरेक्टर मदनलाल राठौड़, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला भाजपा अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, मुकेश काला, युवा इंटक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमावत, रेडक्रॉस चैयरमेन प्रितेश चावला, मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारी एवं भक्त मण्डल ने खींच रथयात्रा रवाना की।

पशुपतिनाथ मंदिर से आरंभ हुई पशुपतिनाथ की शाही सवारी शोभायात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़री। कोई आठ से दस घंटों तक रथ यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में रही। इस रथ के साथ आकर्षक झांकियां, अखाड़े, ढोल नगाड़े चलते रहे।
स्थान स्थान पर विभिन्न वर्गों और समाजों, संगठनों द्वारा शाही सवारी का स्वागत किया गया। भगवान पशुपतिनाथ की आरती उतारी गई, प्रसाद वितरित किया गया।

WhatsApp Image 2023 08 28 at 19.47.52 1

झांकियों के साथ नृत्य टोलियों ने सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किये। अखाड़ों में युवाओं और पहलवानों ने करतब में हाथ आजमाए।

WhatsApp Image 2023 08 28 at 19.47.52

रथयात्रा के साथ चंद्रपुरा स्थित ओखा बाबजी की पालकी गाजेबाजे के साथ निकली। श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। रास्ते भर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। सिटी कोतवाली एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूरे समय साथ रहे।

WhatsApp Image 2023 08 28 at 19.47.51

पूरे नगर में भारी चहल पहल दिन भर बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों नर नारी पशुपतिनाथ की शाही सवारी निहारने और दर्शन करने सोमवार मंदसौर पहुंचे।

शाही सवारी की रथयात्रा पुनः पशुपतिनाथ मंदिर जाने का कार्यक्रम है। समाचार लिखे जाने तक यात्रा सदर बाजार तक पहुँची है। अभी रास्ता तय करना बाकी है।

WhatsApp Image 2023 08 28 at 19.48.53

इस मौके पर संगीत सुरों की स्वर लहरियां गुंज रही दिनभर मंदसौर के युवा गायक आशीष मराठा द्वारा पशुपतिनाथ महादेव की आराधना और भजन की गूँज पसंद की गई।

WhatsApp Image 2023 08 28 at 20.38.25

हाल ही में यह भक्ति आराधना गीत जारी हुआ है। शाही सवारी में यह बजता रहा।

उल्लेखनीय है कि बैलगाड़ी में आरम्भ हुई पशुपतिनाथ महादेव की यह शोभायात्रा आज रथ पर विराजित होकर नगर में निकाली जा रही है। नगर और अंचल वासी भगवान पशुपतिनाथ महादेव का स्वागत सत्कार करने उमड़ पड़ते हैं।