
मंदसौर न्यूज – निजी यात्री बस पलटी – एक मृत 29 घायल – हॉस्पिटल में उपचार जारी
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । शामगढ़ से मंदसौर आ रही निजी यात्री बस माल्या खेरखेड़ा के निकट संतुलन बिगड़ने से अचानक पलटी खा गई और बस से सवार यात्रियों को चोटें आई है ।
अचानक बस पलटी खा जाने से हड़कंप मच गया चारों तरफ से चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी तो ग्रामीण क्षेत्र से लोगों ने मदद कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली, भारी भीड़ एकत्रित हो गई ।
गुरुवार शाम की घटना में बताया गया है कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई है बाकी यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया है ।
घटना स्थल पर एसडीएम ग्रामीण शुभम पाटीदार सी एस पी जितेन्द्र सिंह भास्कर, तहसीलदार सोनिका सिंह ओर अमला पहुंचा । ग्रामीणों एवं पुलिस टीम की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है । घायलों में पुरुष ओर महिलाओं के साथ बच्चे भी है ।
कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग एस पी विनोद कुमार मीना संयुक्त कलेक्टर शिवलाल शाक्य ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों से मिले हालचाल जाने ओर तत्काल उचित चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए ।
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ जी एस चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है 29 यात्रियों का इलाज़ चल रहा है कोई गम्भीर नहीं है फ्रैक्चर और अन्य चोटें आई है ।
एसडीएम ग्रामीण शुभम पाटीदार ने बताया कि निजी यात्री बस पलटी खा गई और बस में सवार यात्रियों को चोटें आई है इलाज़ चल रहा है एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। दुर्घटना का कारण पूछे जाने पर एसडीएम श्री पाटीदार ने कहा कि पहली प्राथमिकता घायलों के भर्ती एवं उपचार की है वह कराया जा रहा है बाकी कार्यवाही कर जानकारी दी जाएगी।
दुर्घटना होने से मृतक का नाम अभी नहीं बताया गया है , कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल है पर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है ।





