
Police Crack Down on Externed Accused : पुलिस ने फरार जिलाबदर गुंडे को किया गिरफ्तार!
रतलाम : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जिलाबदर आरोपियों की धरपकड़ हेतु SP अमित कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में चौकी हाटपिपलिया थाना बड़ावदा पुलिस को जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। हाटपिपलिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिलाबदर आरोपी दिनेश (35) पिता लक्ष्मण उर्फ लच्छीराम बोड़ाना निवासी ग्राम नयापुरा इस्लामनगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अपने क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम मुण्डला परवल एवं लसूडिया जंगल के बीच घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार जिलाबदर आरोपी आदेश का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में पाया गया। बड़ावदा पुलिस आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 162/2026 धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। रतलाम पुलिस द्वारा जिलाबदर गुंडे-बदमाशों, स्थाई वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
आरोपी को पकड़ने में वैभव प्रिय थाना प्रभारी बड़ावदा, उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, प्रधान आरक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह भदौरिया, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक बालूसिंह, सैनिक नरेन्द्र सिंह एवं सैनिक संग्रामसिंह की भूमिका रहीं!





