Mandu Tour : मामा ने भांजियों को मांडू की सैर पर भेजा! 

434

Mandu Tour : मामा ने भांजियों को मांडू की सैर पर भेजा! 

Indore : आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को शुक्रवार को मांडू भ्रमण कर कराया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी को इंदौर जिले के आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं के साथ भोजन किया था। यहाँ व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की थी। तभी छात्राओं ने मुख्यमंत्री को मामा जी कहते हुए मांडू घूमने की इच्छा जताई थी।

IMG 20220924 WA0024

फरवरी माह में ही इंदौर की छात्राओं को मांडू का भ्रमण कराया गया। शेष छात्राओं को उसी क्रम में शुक्रवार को इंदौर संभाग आयुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश देकर 90 अनुसूचित जाति जनजाति की छात्राओं को मांडू के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया। छात्राओं को रूचिकर भोजन और नाश्ता भी कराया गया। छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया।