Manmohan Admitted in AIIMS मनमोहन सिंह को Chest Congesion की शिकायत

520

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है।

उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है। मनमोहन सिंह चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। उन्हें AIIMS के सीएन टावर में एडमिट किया गया है। उनकी जांच के लिए AIIMS में एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है, जिसे डॉ गुलेरिया हेड करेंगे।

मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और वे लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉ मनमोहन सिंह की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है।

कांग्रेस सचिव प्रणव झा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के संबंध में कुछ निराधार अफवाहें हैं। उसकी हालत स्थिर है। उनका नियमित इलाज चल रहा है। हम आवश्यकतानुसार अपडेट को साझा करेंगे।

मनमोहन सिंह इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। सिंह को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। पूर्व प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी। मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।