WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

बसपा के कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल

बसपा के कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल

भोपाल: बसपा के कई नेताओं ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली। इसमें निमाड़, ग्वालियर अंचल के ज्यादा नेता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर इन सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। निमाड के बसपा नेताओं को पूर्व मंत्री सचिन यादव अपने साथ लेकर आए थे। बसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव भगवान बड़ोले सहित बसपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सहित दो दर्जन बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इसी तरफ ग्वालियर क्षेत्र से भी बसपा के कुछ कार्यकर्ता एवं नेता आज कांग्रेस में शामिल हुए।