CM डॉ.यादव, Dy CM शुक्ल,प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेताओं ने भाजपा नेता गोविंद मालू के निधन पर किया शोक व्यक्त

471

CM डॉ.यादव, Dy CM शुक्ल,प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेताओं ने भाजपा नेता गोविंद मालू के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक नेताओं ने भाजपा नेता गोविंद मालू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री मालू भाजपा की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। श्री मालू का असमय निधन समाज व भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री गोविंद मालू के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा की श्री मालू बेहद मिलनसार और मित्रता निभाने वाले अच्छे और नेक इंसान थे l उनका निधन अपूर्णीय व्यक्तिगत क्षति है l ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें l

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा श्री गोविंद मालू जी ने कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निर्वाहन किया। श्री मालू का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने श्री गोविंद मालू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की श्री मालू ने कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। उन्होने कहा की ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।