Marriage in Old Age: पूर्व IPS ने 81 की उम्र में की दूसरी शादी

17625
Marriage in Old Age

Marriage in Old Age: पूर्व IPS ने 81 की उम्र में की दूसरी शादी

उम्र के उतरार्द्ध में सभी को देखभाल और बात करने के लिए एक अपने इंसान की जरूरत होती है। जिससे मन की बात कह सके। जीवन साथी के गुजर जाने के बाद महिलाओं के संकट अलग होते है लेकिन पुरुषों के ज्यादा मुश्किल. शायद यही वजह है जिसके चलते लोग उम्र के अंतिम पडाव पर भी शादी कर लेते हैं. शादी एक ऐसा रिश्ता है जो इस उम्र में सबसे सुरक्षित हो सकता है बशर्त दोनों ही निस्स्वार्थ भाव से साथ रहें कारण जो भी हों. आपके बच्चे काम मे इतने अधिक लगे होते है कि उनके पास बुजुर्गों को देखने का वक्त ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में दो लोग एक दूसरे की जरूरत बन जाए और क्या चाहिए। उनके एक साथ होने पर उनका आत्मविश्वास भी बड़ जाता है।

उत्‍तर प्रदेश कैडर में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी ने 81 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। दारापुरी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके अपनी दूसरी शादी की जानकारी है। लखनऊ के इंदिरानगर निवासी पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी ने 81 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी शादी की पोस्ट के जरिए यह जानकारी है.

etv bharat

पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी वर्तमान में उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में रहते हैं। इन्‍होंने आठ अगस्‍त 2024 को दूसरी शादी की है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी के दो बेटे वैद्य दारापुरी और राहुल दारापुरी के अलावा एक बेटी सुलचना दारापुरी है। तीनों बच्‍चे शादीशुदा हैं। दारापुरी की पहली पत्‍नी की साल 2022 में मौत हो गई थी।

खुद दारापुरी पार्किंसन रोग से पीड़ित हैं। पहली पत्‍नी की मौत हो जाने के बाद दारापुरी कई दिक्‍कतों का सामना कर रहे थे। ऐसे में इन्‍होंने दूसरी शादी का फैसला लिया और यह साबित कर दिखाया कि उम्र बस एक संख्‍या है।

IAS Kritika Mishra: IAS कृतिका मिश्रा बनेगी CM भजनलाल शर्मा के घर की बहू, बड़े बेटे अभिषेक से हुई सगाई

पूर्व एसआर दारापुरी की दूसरी पत्‍नी उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर की रहने वाली हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करती है।

उल्‍लेखनीय है कि एसआर दारापुरी ने उत्‍तर प्रदेश पुलिस में बतौर आईपीएस 32 साल तक सेवाएं दीं। साल 2003 में रिटायर हो गए। इसके बाद दारापुरी यूपी में दलितों और अल्‍पसंख्‍यकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगे थे।

दलितों और अल्‍पसंख्‍यकों के अधिकारों के लिए कई लड़ाई लड़ी और अभियानों को लीड किया। पिछले साल दलितों को उनकी भूमि का हक दिलाने के लिए प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं के साथ इन्‍हें अरेस्‍ट किया गया था। तब ये अचानक सुर्खियों में आए थे। अब खुद ने दूसरी शादी की जानकारी शेयर कर सबको चौंका दिया।