Massive Explosion at Firecracker Factory: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,16 की मौत, कई घायल

52
Massive Explosion at Firecracker Factory

Massive Explosion at Firecracker Factory: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,16 की मौत, कई घायल

तमिलनाडू के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में रविवार (19 अप्रैल) को एक पटाखा बनाने वाली फैक्‍ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय हुई जब मजदूर ‘फैंसी’ पटाखों की लड़ियां जोड़ने का काम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इकाई गोविंदनल्लूर निवासी मुथु माणिक्कम की बताई जा रही है।

Also Read: MP News: टैंकर में दम घुटने से 2 युवकों की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद आपातकालीन दल तुरंत बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल विरुधुनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने इस हादसे पर चिंता व्यक्त की है और आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। अस्पताल में भर्ती कराए गए कुछ घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिस पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।