WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home साहित्य

Memorial Assembly : हरीश पाठक ने कहा कि अभिमन्यु शितोले कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे!

अनुराग त्रिपाठी ने अभिमन्यु के स्वाभिमान के जज्बे को याद किया!

Memorial Assembly : हरीश पाठक ने कहा कि अभिमन्यु शितोले कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे!

Mumbai : मुंबई प्रेस क्लब के खचाखच भरे सभागर में सभी की आंखें नम थीं। उतरती शाम में मुंबई के अलग-अलग संस्थानों से जुड़े टीवी, प्रिंट व अन्य मीडिया माध्यमों के पत्रकार अभिमन्यु शितोले की याद में आयोजित स्मृति सभा में प्रेस क्लब में इकठ्ठे हुए। इस स्मृति सभा का आयोजन प्रेस क्लब, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ, मंत्रालय व विधानमंडल पत्रकार संघ ने किया।

IMG 20250325 WA0089

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ने अभिमन्यु शितोले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता के हर दौर में अपना स्वाभिमान जिंदा रखा। कथाकार, पत्रकार हरीश पाठक ने कहा कि ग्वालियर हमें जोड़ता रहा। वे मेरे ही शहर के थे।टाइम्स छोड़कर जब मैं कुबेर टाइम्स का सम्पादक बना और दो साल बाद जब वह अखबार बंद हुआ, तो मैं प्रबंधन के खिलाफ आजाद मैदान में धरने पर बैठा। मेरे उस कठिन वक्त पर वे मेरे पीछे चट्टान की तरह खड़े थे। हरीश पाठक ने मुंबई हिंदी पत्रकार संघ से आग्रह किया कि अभिमन्यु की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए संघ हर साल उनके नाम से एक सम्मान की स्थापना करे।

संघ के अध्यक्ष आदित्य दुवे ने कहा कि उन्होंने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी। रेखा खान, दिलीप सपाटे, समर खडस, मयूरेश गणपतये, सुंदरचंद ठाकुर, पवन त्रिपाठी, जितेंद्र दीक्षित, नेहा, पूरव, राजेश विक्रांत, हरिगोविंद विश्वकर्मा, सुनील मेहरोत्रा, बिपिन गुप्ता, अमर त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। स्मृति सभा का संचालन अभय मिश्र ने किया। इस स्मृति सभा में अभिमन्यु शितोले की पत्नी अनुजा, पुत्र पीयूष व पुत्री आर्या भी उपस्थित थीं।