
MI Beat GT : मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन को एलिमिनेटर मैच में हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई, यह बड़ा उलटफेर!
Chandigarh : इसे आईपीएल में बड़ा उलटफेर ही कहा जाना चाहिए कि जिस मुंबई इंडियंस (एमआई) को शुरुआती दौर में कमजोर टीम माना जा रहा था, उसने सारे अनुमानों को ध्वस्त कर दिया। गुजरात टाइटल (जीटी) को उसने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली। यहां उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम का सफर यही खत्म हो गया।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को पहले ओवर में झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुसल मेंडिस 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 24 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए।
साई सुदर्शन 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। रदरफोर्ड 15 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहरुख ने 7 गेंद में 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद में 16 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो, बुमराह, ग्लीनसन, सैंटनर और अश्विनी ने 1-1 विकेट लिया।
TI को 229 रनों का लक्ष्य दिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 50 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक ने 11 गेंद में 25 रन बनाए। नमन धीर 6 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने 9 गेंद में 22 रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।





