मंत्री श्री सिलावट ने दुर्घटना पर जताया गहरा दुख, अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जाना

घटना स्थल पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया

745

मंत्री श्री सिलावट ने दुर्घटना पर जताया गहरा दुख, अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जाना

इंदौर: जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के स्नेह नगर क्षेत्र में एक मंदिर की बावड़ी में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। श्री सिलावट घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी तथा नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल से चर्चा कर बचाव कार्य की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों से भी चर्चा की और उन्हें ढांढस बंधाया।

सिलावट ने मुख्यमंत्री से भी की चर्चा

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने घटना के बारे में बताया तथा बचाव कार्य के संबंध में जानकारी दी।

अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जाना

श्री सिलावट दुर्घटना में घायल मरीजों से मिलने एप्पल हॉस्पिटल और एमवाय हॉस्पिटल भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद श्री शंकर लालवानी भी थे। यहां उन्होंने घायल मरीजों से चर्चा की और उन्हें उपलब्ध कराये जा रहे इलाज की जानकारी ली। उन्होंने घटना के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिये कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाये। इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाये।