WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंत्री श्री विजयवर्गीय पहुंचे शासकीय स्कूल के बच्चों के बीच, बच्चों के साथ किया भोजन

750
WhatsApp Image 2024 08 15 At 15.14.36

मंत्री श्री विजयवर्गीय पहुंचे शासकीय स्कूल के बच्चों के बीच, बच्चों के साथ किया भोजन

इंदौर: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय आज स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के पश्चात शासकीय स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने किला मैदान स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बेग, कम्पास और अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, पार्षद श्री राहुल जायसवाल तथा श्री मनोज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद थे। बच्चों को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन में विशेष रूप से खीर, पूरी, लड्डू, छोले की सब्जी आदि परोसे गए। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने इस अवसर पर कहा कि देश को बड़े संघर्ष के पश्चात स्वतंत्रता मिली है। अपने देश के स्वतंत्रता में बलिदानियों का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे शिक्षा के साथ संस्कारों से भी जुड़ें। अपने माता-पिता तथा वरिष्ठों का हमेशा सम्मान करें। माता-पिता की पूजा ईश्वर की पूजा के समान है।