Ministers’ Felicitation Ceremony Canceled : MP के 6 मंत्रियों का अभिनंदन कार्यक्रम जटिया की पत्नी के निधन से निरस्त!

अब सम्मान समारोह के बजाए भाजपा के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी!

471

Ministers’ Felicitation Ceremony Canceled : MP के 6 मंत्रियों का अभिनंदन कार्यक्रम जटिया की पत्नी के निधन से निरस्त!

Bhopal : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया की पत्नी के निधन के कारण आज शाम को राजधानी में होने वाला केंद्रीय मंत्रियों के स्वागत समारोह स्थगित कर दिया गया। अब सम्मान समारोह के बजाए केंद्रीय मंत्री भाजपा के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

आज प्रस्तावित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्र सरकार के 6 मंत्री शामिल होने वाले थे। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों का भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया जाना था।

मध्यप्रदेश के 6 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर और एल. मुरूगन का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाने वाला था। लेकिन, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया की पत्नी के निधन के शोक स्वरूप यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सभी 6 मंत्रियों को शामिल होना था। लेकिन, एल मुरुगन और वीरेंद्र खटीक का भोपाल आना संभव नहीं था। बताया गया कि जरूरी बैठक के चलते केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और वीरेंद्र खटीक अभिनंदन समारोह में शामिल होने भोपाल नहीं आने वाले थे।