WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Miracle: बिजली गिरने पर चमत्कार! खेत में गड्ढा होने से दिखा शिवलिंग !

Miracle
Miracle

Miracle: बिजली गिरने पर चमत्कार! खेत में गड्ढा होने से दिखा शिवलिंग !

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बारिश के दौरान बिजली गिरने से खेत में खड्ढा हो गया और उस गड्ढे में शिवलिंग दिखाई दिया है. बिजली गिरने के बाद शिवलिंग दिखने की खबर के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है. लोगों ने उस स्थान पर पूजा पाठ शुरू कर दिया और वो इसे दैवीय घटना मान रहे हैं.

ये घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर डासना इलाके की बताई जा रही है. जहां एक खेत में प्राचीन शिवलिंग दबा हुआ मिला है. बिजली गिरने से खेत में स्वतः ही 8-10 फीट गहरा गड्ढा हो गया. लोग जब इस गड्ढे को देखने पहुंचे तो उन्हें जो दिखाई दिया वो देखकर हैरान रह गए. गड्ढे के अंदर शिवलिंग नजर आ रहा था. जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

बिजली गिरने के बाद खेत में हुआ गड्ढा

गांव के लोगों के अनुसार खेत में आकाशीय बिजली गिरने से हुए गड्ढे में नजर शिवलिंग निकला है. गांव के लोगों का मानना है यह एक दैवीय घटना है जिसमें शिवलिंग प्रकट हुआ है यहां के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. गांव मुबारिकपुर के रहने वाले संजीव ने बताया कि वो अपने खेत में चारा लेने आए थे जिसके बाद उन्होंने खेत में अपने आप बने गड्ढे में शिवलिंग दिखा. जिसके बाद गांव के लोगों को बताया गया और फिर यहां पर गांव के लोगों की भीड़ जुटने लगी.

गाजियाबाद में बिजली गिरने पर चमत्कार! खेत में गड्ढा होने से दिखा शिवलिंग, पूजा-पाठ शुरू

लोगों ने शिवलिंग को खेत से निकाल, पूजा अर्चना कर पास के मंदिर में स्थापित करवा दिया है. अब लोग यहां शिव मंदिर निर्माण की बात कह रहे हैं. लोगों का कहना है कि खेत में अपने आप ही गड्ढा बन गया था. शिवलिंग में तीन रेखाओं वाला त्रिपुंड चिन्ह बना हुआ है. खेत के गड्ढे में शिवलिंग निकलने पर यहां लोग बेहद उत्साहित हैं. जयकारे के साथ ही भजन कीर्तन पास के मंदिर में महिलाओं द्वारा किया जा रहा है. लोग यहां मंदिर के निर्माण किए जाने बात कह रहे हैं. खेत मालिक का कहना है कि मंदिर निर्माण के लिए वह अपने खेत की जमीन देंगे.

shocking scene: जब उड़ते पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकली मछली 

Dance at Midnight: मध्य रात्रि का वह चर्चित नाच!