WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Miss Universe 2022: USA की गेब्रियल ने जीता ‘मिस यूनिवर्स’ का ख़िताब!

भारत की सुंदरी दिविता राय सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी!

WhatsApp Image 2023 01 15 At 2.55.58 PM 1

Miss Universe 2022: USA की गेब्रियल ने जीता ‘मिस यूनिवर्स’ का ख़िताब!

Mumbai : अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल ने Miss Universe का ख़िताब अपने नाम कर लिया। उन्हें भारत की पूर्व विश्व सुंदरी हरनाज संधू ने ताज पहनाया। वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल पहली रनर अप घोषित की गईं। डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं। भारत की दिविता राय सिर्फ सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी और कॉम्पिटिशन से बाहर हो गई।

इस 71 वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। भारत की दिविता राय का सफर ईवनिंग गाउन राउंड के बाद ही खत्म हो गया। वे टॉप-5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं। इसके साथ ही लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम का करने का भारत का भी सपना टूट गया।

‘मिस यूनिवर्स’ बनी USA की गेब्रियल को हाई स्कूल में फैब्रिक्स और टेक्सटाइल्स के साथ डिजाइन बनाने का शौक हो गया। उन्होंने उत्तरी टेक्सास यूनिवर्सिटी से 2018 में फाइबर में एक माइनर के साथ फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की। फिलहाल वे खुद के कपड़ों के ब्रांड, R’Bonney Nola की सीईओ हैं।

मिस यूनिवर्स 2022 के इस एडिशन में भूटान की शुरुआत और अंगोला, बेलीज, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, लेबनान, मलेशिया, म्यांमार, सेंट लूसिया, सेशेल्स, स्विट्जरलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और उरुग्वे जैसे देशों की वापसी जैसी कई चीजें पहली बार देखी गईं।