Miss World 2025: मिस वर्ल्ड बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता की देखिये कुछ ख़ास तस्वीरें !

329
Miss World 2025

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता की देखिये कुछ ख़ास तस्वीरें !

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब थाइलैंड की ओपल सुजाता चुआंगसरी ने अपने नाम कर लिया है। 21 साल की ओपल सुजाता ने मिस वर्ल्ड में मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी हासिल किया है। थाईलैंड की ओपल सुचाता 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले को अपने नाम किया और मिस वर्ल्ड चुनी गईं। एथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर अप रहीं।

उल्लेखनीय है कि भारत ने 72 साल के मिस वर्ल्ड के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं। रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा। उनके बाद ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर जैसी सुंदरियों ने भी मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है।

Miss world 2025 Winner Opal Suchata Chuangshri

बता दें कि इस साल ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का आयोजन हैदराबाद, तेलंगाना में किया गया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 108 देशों की सुंदरियां आई थीं। चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले ने प्रतिष्ठित जूरी की अध्यक्षता की। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, प्रसिद्ध उद्यमी सुधा रेड्डी, मानुषी छिल्लर, राणा डुगुबाती जूरी सदस्य के रूप में मौजूद रहे।

फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतने के बाद भारत की उम्मीदों की एक मजबूत किरण बनकर मिस वर्ल्ड 2025 में पहुंची नंदिनी गुप्ता अब इस ग्लोबल प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं। एशिया टॉप 2 कंटेस्टेंट की सूची में जगह न बना पाने के कारण उनका मिस वर्ल्ड बनने का सपना अधूरा रह गया। इस खबर से ना सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे भारत में मायूसी फैल गई है।opel 2025 06 9a7f25402400edc92f75b305e3d1427b

मिस वर्ल्ड 2025 में हर महाद्वीप से 5-5 प्रतियोगियों को चुना गया था, और नंदिनी गुप्ता एशिया के टॉप 5 में शामिल होकर टॉप 20 में जगह बनाने में सफल रहीं। लेकिन इसके बाद जब टॉप 2 एशियन कंटेस्टेंट का ऐलान हुआ, तो उसमें नंदिनी को शामिल नहीं किया गया। इसी के साथ उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।

Interview: हैदराबाद फेरवल पर भावुक हुईं मिस वर्ल्ड 2025 सुचाता, चेस्ट ट्यूमर से ताज तक के सफर के बारे में किया खुलासा

Miss World 2025 winner of Thailand opal suchata chuangsri lifestyle: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड, जानें उनकी लाइफस्टाइल, पसंद-नापसंद - News18 हिंदी

Khabar podcast

Naomika Saran : राजेश खन्ना की नातिन ने रेड कार्पेट पर चलकर बटोरीं सुर्खियां !