WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

विधायक को कलेक्टर का डर, मेरे विरुद्ध कुछ भी कार्रवाई करा सकते हैं

Rajesh Prajapati MLA

भोपाल: चंदला से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ने कहा है कि छतरपुर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का जिस तरह का व्यवहार उनके साथ सामने आया है, उसके बाद उन्हें आशंका है कि कलेक्टर उनके विरुद्ध कुछ भी कार्रवाई करा सकते हैं।
चार घंटे तक बंगले के बाहर धरने पर बैठे विधायक से जब कलेक्टर मिले तो सभ्यता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि प्रोटोकाल का पालन करने की बजाय उन्होंने सवाल किया कि क्या काम है तुम्हारा… इस संवाद में उनकी तल्खी साफ नजर आई है।

विधायक प्रजापति ने कहा कि वे कलेक्टर शीलेंद्र सिंह से मिलने के लिए कल सुबह उनके दफ्तर पहुंचे थे। एक घंटे के इंतजार के बाद वे कलेक्टर दफ्तर आए तो मिलने के लिए कहा तब उन्होंने सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मिलने को कहा लेकिन प्रोटोकाल को नजरअंदाज कर बैठने तक के लिए नहीं कहा गया। प्रजापति ने कहा कि इसके बाद वे बिना मिले ही बंगले चले गए।

जब उन्होंने बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात करनी चाही तो संतरी ने बात करने के बाद यह कह दिया कि साहब अभी बंगले नहीं लौटे हैं। वहीं दूसरी ओर कलेक्टर के बंगले से निकले आरटीओ ने बताया कि कलेक्टर बंगले के भीतर हैं। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए।

वहीं से प्रदेश संगठन को कलेक्टर के बारे में जानकारी दी। शाम 6.30 बजे से वहां बैठे रहने के बाद 10.30 बजे के करीब कलेक्टर ने पहले एडीएम को भेजा और बंगले के भीतर बुलाया। तब उन्होंने कहा कि उनके प्रोटोकाल के मुताबिक कलेक्टर को उन्हें खुद लेने आना चाहिए। बाद में वे उनसे मिलने आए और गेट के पास आकर पूछा कि क्या काम है तुम्हारा…

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, विधायक-