WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MLA सुलोचना रावत का ब्रेन का सफल ऑपरेशन हुआ

डॉक्टर्स के अनुसार वे अब खतरे से बाहर

WhatsApp Image 2022 11 25 At 10.04.37 AM

MLA सुलोचना रावत का ब्रेन का सफल ऑपरेशन हुआ

भोपाल: मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले अलीराजपुर में जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत कल शाम करीब रात 8 बजे अपने गृह ग्राम कानाकाकड में खाना खाते समय बेहोश होकर कुर्सी से जमीन पर गिर गईं थीं। उन्हें तत्काल उदयगढ़ उपचार हेतु ले जाया गया। यहा हालत बिगड़ती देख दाहोद (गुजरात) के रिदम हॉस्पिटल इलाज हेतु ले गए। यहां पर डॉक्टर की टीम ने श्रीमती रावत की सीटी स्कैन रिपोर्ट में उन्हें ब्रेन में रक्त स्त्राव की स्थिति एवं हालत गंभीर होते देख तत्काल बड़ौदा इलाज हेतु रेफर किया।
बड़ौदा में एड़ी क्योरा हॉस्पिटल में विधायक श्रीमती रावत का सफल ब्रेन का ऑपरेशन हुआ, जो करीब 4 घँटे चला। डॉक्टर्स ने श्रीमती रावत की हालत खतरे से बाहर बताई है। श्रीमती रावत के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अलीराजपुर श्री राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने तत्काल दाहोद पहुँचकर डॉक्टरों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह लगातार बड़ौदा में चिकित्सकों से विधायक श्रीमती रावत के स्वास्थ्य की अपडेट ले रहे है। जिले से 2 चिकित्सक डॉक्टर अमित दलाल एवं डॉक्टर राज गर्ग भी साथ हैं।