MLA V/S Collector : मुख्यमंत्री के सामने MLA बरसे, हटाओ ऐसे कलेक्टर को!

955
MLA V/S Collector

MLA V/S Collecto

Uttar Pradesh में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। वहां विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने नई-नई मुसीबतें खड़ी होने लगी।

बलिया (Baliya) जिले के बैरिया (Bairiya) के एक BJP के विधायक (MLA) सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) इन दिनों गुस्से में हैं।

bjp mla surendra singh 1532606392 1

उनकी शिकायत है कि कलेक्टर अदिति सिंह (Aditi Singh) उनकी बात नहीं सुन रही। दोनों के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई कि तनातनी होने लगी। जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके गांव सिताब दियारा में एक कार्यक्रम का आयोजन था। MLA सुरेंद्र सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ के साथ VDO कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की।

AditiSingh

 

हाल ही में MLA सुरेंद्र सिंह ने CM योगी के सामने ही इस महिला कलेक्टर को भला-बुरा कहा। उन्हें संवेदनहीन कहते हुए, उनको जिले से हटाने की मांग की। यह घटना वीडियो कांफ्रेंस के दौरान हुई, जब MLA और Collector दोनों CM के साथ Onlion थे।

Also Read:

जानिए कौन हैं अदिति सिंह, जो बलिया की बनी नवागत DM -

MLA ने CM से कहा कि महाराजजी एक छोटा सा काम है, जो राजस्व विभाग में परंपरागत चलता है। पिता की मृत्यु के बाद खतौनी में उसके बेटे का नाम चढ़ जाना चाहिए। इस काम को विरासत कहते है। आपकी Collector बैठी हैं, मैंने इन्हें कल ही इस बारे में कहा था। लेकिन, शाम 6 बजे के बाद पता नहीं किस ये जीवनशैली में जीती हैं।

Also Read:Operation Hospital कलेक्टर ने मरीज बनकर हॉस्पिटल की हकीकत जानी

किस दुनिया में रहती हैं और किस पद्धति में रहती हैं, हमें नहीं पता। इसीलिए आपसे प्रार्थना है कि ऐसी संवेदनहीन जिलाधिकारी को बलिया से हटा दीजिए।