WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mobile Burst : मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर बात करते समय फटने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत!

Mobile Burst : मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर बात करते समय फटने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत!

Indore : शुक्रवार शाम सांवेर तहसील के चंद्रावती थाना क्षेत्र में मोबाइल फटने से 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। वह फोन को चार्जिंग पर लगाकर बात कर रही थी। इस दौरान बैट्री में विस्फोट हुआ और फोन फट गया जिससे किशोरी को गंभीर चोट आईं।

किशोरी उर्वशी पुत्री जितेंद्र चौधरी सांवेर के सिमरोल गांव में रहती है। 9वीं में पढ़ रही उर्वशी छुट्टियां होने से चंद्रावतीगंज में मामा के घर आई थी। शाम को वह कमरे में अकेली थी और चार्जिंग पर लगाकर बात करने के दौरान अचानक फोन फट गया। उर्वशी के चीखने की आवाज से घर के सदस्य कमरे में पहुंचे। उर्वशी के कान, चेहरे व जबड़े में गंभीर चोट आई।

परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उर्वशी के पिता होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। हादसे के समय माता-पिता एक विवाह समारोह में गए थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा। पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है।