MP By Election: BJP की High-level Meeting में जी-जान लगाने का आह्वान

443
Khargone Violence

Bhopal MP: मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई। BJP और खासकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के लिए ये चारों सीटें प्रतिष्ठा का प्रश्न है। इसके लिए BJP ने तैयारी भी शुरू कर दी। उपचुनाव को लेकर CM हाउस में सरकार और संगठन की हाई लेबल मीटिंग हुई।
मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा हो गई। 11 अक्टूबर से नामांकन भरे जाएंगे, 30 अक्टूबर को मतदान होगा और 3 नवंबर को सभी सीटों के नतीजे आ जाएंगे।
इस मीटिंग में CM शिवराज सिंह चौहान, BJP के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा (वीडी शर्मा) समेत कई मंत्री और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग में उपचुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई।
CM शिवराज सिंह ने कहा कि हमें इन उपचुनाव को गंभीरता से लेना है। इन क्षेत्रों के प्रभारी मंत्री पूरी तरह जुट जाएं और उपचुनाव पर पूरी तरह से फोकस करें। सुनिश्चित करें कि जो सरकारी घोषणाएं हुई हैं, वो समय रहते पूरी हो जाएं।
मीटिंग के बाद PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने जानकारी देते हुए कहा कि उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है। इस मीटिंग में मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। संगठन के कामकाज और जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई।