MP Corona Update: CM शिवराज ने क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों से चर्चा

कलेक्टरों से प्रबंध की जानकारी ली

489

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह प्रदेश में जिलों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर के क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर कोरोना की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पांच कलेक्टरों से चर्चा कर कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंध की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 80000 टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर इंदौर से चर्चा की। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि किसी भी स्तर पर असावधानी नहीं होना चाहिए। सजग और सतर्क रहें।
सीएम ने कहा चाक-चौबंद व्यवस्था रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने भोपाल कलेक्टर से भी बात की। सीएम ने कलेक्टरों से यह भी पूछा कि व्यक्ति के पॉजिटिव आने पर क्या क्या कार्रवाई करते हैं।
कलेक्टर ने बताया सबसे पहले पॉजिटिव लोगों को मेडिकल कीट प्रदान की जाती है। समझाइश के लिए पैंपलेट दिया जाता है और हमेशा फोन से संपर्क रखा जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा लोग आइसोलेशन में रहेंगे। उनका विशेष ध्यान रखें। सावधानियों से अवगत कराते रहें।
सीएम ने ग्वालियर,जबलपुर,सागर और उज्जैन के कलेक्टर से बात की और उनके जिले में प्रबंधन को लेकर चर्चा की और जानकारी प्राप्त की।