Minister’s Fake Beating : ऊर्जा मंत्री ने खुद को सब्जीवाली महिला से पिटवाया

उसके बाद जानिए फिर क्या हुआ .... 

825

 

Gwalior : शिवराज मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री नए-नए शिगूफे करने के लिए चर्चित हैं। इनमें सबसे आगे हैं ऊर्जा मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर। वे कभी खम्बे पर चढ़कर बिजली की लाइन जोड़ने लगते हैं, कभी नाले में उतरकर उसे साफ़ करने लगते। अब उन्होंने ग्वालियर की सब्जी मंडी में एक सब्जी बेचने वाली महिला से जबरन गाल पर चांटे लगवाए। मंत्री ने उस सब्जी वाली महिला से जबरन चांटे खाए, क्योंकि ऐसी उल जुलूल हरकतें करने की उनकी आदत रही है।

ग्वालियर की सब्जी मंडी में गुरुवार को भीड़ के बीच एक सब्जी बेचने वाली महिला ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) के गाल पर चांटे जड़ दिए। कुछ लोगों ने महिला के हाथ पकड़ने की कोशिश की, पर मंत्री ने उसे रोक दिया। दरअसल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ग्वालियर की हजीरा सब्जी मंडी का हाल जानने गए थे। पर, यहां वे दुकानदारों के विरोध में घिर गए। इनमें ज्यादातर महिला सब्जी वालियां थी। प्रशासन ने इनकी दुकानें प्रशासन ने हटवाई  थीं,इसलिए वे नाराज थीं।

हजीरा की इस सब्जी मंडी को इंटक मैदान में शिफ्ट किया गया है। क्षेत्र के MLA ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर नई व्यवस्था का हाल जानने सब्जी के दुकानदारों के बीच पहुंचे। दुकानदार नाराज थे। मंडी से हटाई गई महिला बबीना बाई की नाराजी ऊर्जा मंत्री प्रदुमन तोमर पर फूट पड़ी। बबीना बाई ने खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि वो विधवा है। पुरानी सब्जी मंडी में बैठकर अपनी रोटी रोजी चला रही थी। लेकिन, मारपीट कर उसे हटा दिया गया।

महिला की नाराजी देखकर प्रद्युम्न तोमर ने उसके पैर छुए और कहा वह उनके बेटे जैसे है। यदि बेटे से कोई गलती हुई, तो वह उनकी पिटाई भी कर सकती हैं। मंत्री ने कहा, ‘माई पहले मेरी पिटाई कर ले, फिर तेरी बात सुनूंगा।’ इसके बाद मंत्री ने महिला के हाथों से अपने दोनों गाल पर खुद ही थप्पड़ लगवाए।

नई मंडी में खुशी से जाएं

ऊर्जा मंत्री ने दुकानदारों को समझाया कि वे अपने नए ठिकाने पर खुशी से जाएं। इंटक मैदान में बनाए गए चबूतरों पर दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए हजीरा मंडी खाली करवाकर इंटक मैदान में शिफ्ट किया गया है। सब्जी मंडी को व्यवस्थित किया जा रहा है। मंत्री के सहानुभूति पूर्वक बर्ताव के बाद महिला बबीना बाई का गुस्सा काफूर हो गया। उसने मंत्री की पिटाई करने से इनकार किया। मंत्री ने बबीता बाई के साथ ही हजीरा मंडी के सभी दुकानदारों को नई सब्जी मंडी में शिफ्ट होने के लिए कहा। साथ ही भरोसा दिलाया कि दुकानदारों के साथ किसी कीमत पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।