MP: वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों को हुआ नुकसान, CM शिवराज ने दिए सर्वे के निर्देश

1055
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

 

भोपाल: प्रदेश के अनेकों गांव और कुछ जिलों में वर्षा के साथ- साथ ओलावृष्टि भी हुई है। वर्षा के कारण फसलों को लाभ भी है लेकिन, ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को कई स्थानों पर नुकसान पहुंचा है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान में निर्देश दिए हैं कि ओलावृष्टि के कारण जहां-जहां किसानो की फसलें बर्बाद हुई हैं वहां, तत्काल सर्वे किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे भी किया जाएगा, क्षति का आकलन किया जाएगा और क्षति के आकलन के बाद किसान को राहत राशि देने की व्यवस्था की जाएगी।

फसल बीमा योजना का लाभ भी मिले, इसके निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार हमेशा संकट की घड़ी में अपने किसानों के साथ खड़ी है और मैं आश्वस्त कर रहा हूं तकलीफ है, परेशानी है, नुकसान हुआ है, कष्ट, संकट है लेकिन, इस संकट के पार निकालकर हम अपने किसान भाइयों और बहनों को, जिनका नुकसान हुआ है उन्हें ले जाएंगे चिंता करने की जरूरत नहीं है।