MP को मिली एक और महिला IAS अधिकारी

 MP को मिली एक और महिला IAS अधिकारी

1378
महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

 

 MP को मिली एक और महिला IAS अधिकारी 

भोपाल: मध्यप्रदेश को एक और नई महिला IAS अधिकारी मिली है। एमजीएमयूटी 2020 कॉडर की सर्जना यादव ने मध्यप्रदेश कॉडर के 2020 बैच के IAS हिमांशु जैन से विवाह कर लिया है। विवाह के बाद पति-पत्नी के साथ रहने के लिए सर्जना यादव ने केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को आवेदन दिया था। सर्जना यादव के आवेदन को स्वीकार करते हुए DOPT ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार की सहमति के बाद उन्हें मध्यप्रदेश कॉडर आबंटित कर दिया है।

अब सर्जना यादव विवाह के पश्चात मध्यप्रदेश कॉडर में काम करेंगी। इस तरह मध्यप्रदेश को एक और नई महिला IAS मिल गई है। जल्द ही उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किए जाएंगे। हिमांशु जैन अभी असिस्टेंट कलेक्टर नीमच के पद पर पदस्थ है इसलिए सर्जना यादव की पदस्थापना भी उसी जिले या आसपास के जिले में कहीं की जा सकती है।