MP News: एक ही परिवार के 3 सदस्य वार्ड पार्षद का चुनाव जीते, अध्यक्ष पद के दावेदार भी

1903

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: जिले के बड़ामलहरा नगरपरिषद में एक ही परिवार के 3 सदस्य एक साथ पार्षद का चुनाव जीतकर आने का मामला सामने आया है जहां इन्होंने कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़ा था।

बता दें कि वार्ड नंबर 12 से शफीक अहमद, वार्ड नंबर 8 से बसीमा बानो (शफीक अहमद) और वार्ड नंबर 14 से रुकैया बानो (इरफान खान) चुनाव जीते हैं।

यहां एक ही परिवार के 3 सदस्य वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर आना एक अलग ही जीत मानी जा रही है। लोगों का मानना है कि बड़ामलहरा की जनता ने शफीक के परिवार को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है।

बात दें कि शफीक अहमद पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रहे हैं। और इस बार महिला सीट होने के चलते वह अपनी पत्नी और बहू पर अध्यक्ष पद की दावेदारी कर सकते हैं।

●ये जीते चुनाव..

(1)- वार्ड नंबर 12 से शफीक अहमद -(पति)

(2)- वार्ड नंबर 8 से बसीमा बानो -(पत्नी)

(3)- वार्ड नंबर 14 से रुकैया बानो -(बहु)