WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: केन्द्र ने दिए 94 करोड़, अब बन पाएंगे 9 हजार 471 गरीबों के PM आवास

646
pm awas yojna

MP News: केन्द्र ने दिए 94 करोड़, अब बन पाएंगे 9 हजार 471 गरीबों के PM आवास

भोपाल
केन्द्र और राज्य की मदद से बनने वाले प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए लंबे समय से केन्द्र सरकार द्वारा राशि नहीं मिलने के कारण काम रुका हुआ था। अब केन्द्र सरकार ने 94 करोड़ 70 लाख रुपए आबंटित कर दिए है। इससे अब हजारों गरीबों के आशियाने जल्द बनने की राह खुल गई है। इससे प्रदेश के 9 हजार 471 गरीबों के आवास का काम तेजी से पूरा हो सकेगा।
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत बीएलसी घटक परियोजनाओं के लिए जियो टैगिंग के आधार पर लिंटल स्तर की परियोजनाओं के लिए दूसरी किश्त की राशि देने 45 करोड़ 73 लाख रुपए आबंटित किए गए है। यह राशि प्रदेश के 287 निकायों के 4 हजार 574 हितग्राहियों के खातों में जमा की जाना है
इसी तरह प्रदेश के बीस निकायों के एक हजार 769 हितग्राहियों के बैँक खातों में पीएम आवास की प्रथम किश्त जमा करने के लिए 17 करोड़ 69 लाख रुपए आबंटित किए गए है। केन्द्र सरकार ने पीएम आवास के लिए 7 करोड़ 3 लाख रुपए और आबंटित किए है। इस राशि को प्रदेश के 35 निकायों के 703 हितग्राहियों के खातों में जमा कराया जाएगा। इसका उपयोगिता प्रमाणपत्र भी केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा।
प्रदेश के 91 नगरीय निकायों के लिए 24 करोड़ 25 लाख रुपए की प्रथम किश्त आबंटित कर दी है। इसे नगरीय निकायों को इस व्यय सीमा का उपयोग करते हुए हितग्राहियों के ाातों में वितरित करने की अनुमति भी दे दी गई है। समर्पण के बाद इस योजना में 51 हजार 691 आवासीय इकाईयों का निर्माण किया जाना है। निकाय द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार हितग्राहियों को अंतरित की गई राशि तथा नवीन भुगतान प्रणली अनुसार प्रदाय की गई व्यय सीमा को शामिल करते हुए अब 38 लाख 943 रुपए खर्च किए जा सकेंगे। यूनिक स्तर की भौतिक प्रगति के आधार पर हितग्राहियों को पहली किश्त देने के लिए 2 हजार 425 हितग्राहियों के लिए 24 करोड़ 25 लाख रुपए आबंटित किए गए है। यह राशि बीस दिन में हितग्राहियों के बैंक खातों में आबंटित कर दी जाएगी।
इस प्रकार केन्द्र सरकार ने चार किश्तों में 94 करोड़ 70 लाख रुपए पहली और दूसरी किश्त के रुप में हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करने के लिए जारी किए है। इससे इन हजारों गरीबों के पीएम आवास बनना संभव हो सकेगा।