MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने किया वर्ष 2023 के शासकीय कैलेंडर और ई डायरी का विमोचन

922

MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने किया वर्ष 2023 के शासकीय कैलेंडर और ई डायरी का विमोचन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन के संवाद कक्ष में मध्य प्रदेश शासन के वर्ष 2023 के शासकीय कैलेंडर, शीट कैलेंडर ,नोटबुक और ई डायरी का विमोचन किया। इस अवसर पर अनेक मंत्रिगण भी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023 01 02 at 8.52.10 PM

“अद्भुत मध्यप्रदेश की थीम पर आधारित है”

कैलेंडर मध्यप्रदेश शासन का वर्ष 2023 का कैलेंडर अद्भुत मध्यप्रदेश की थीम पर आधारित है। कैलेंडर के चित्रों में जो विषय प्रमुख रूप से लिए गए हैं उनमें प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश में अफ्रीका से लाकर चीतों को बसाने की शुरूआत के अवसर के चित्र सहित स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण और उनके सम्मेलन, जल जीवन मिशन के कार्य ,लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन, एक जिला एक उत्पाद योजना, अंकुर अभियान, सीएम राइज स्कूल, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेसा अधिनियम लागू करने की उपलब्धि, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत लाखों हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित करने के कार्यों को चित्रों के माध्यम से सामने लाया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहुरंगी और आकर्षक ढंग से आकल्पित कैलेंडर की साज-सज्जा की प्रशंसा की।