WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP News: पंचायतों को मिलेंगे नानाजी देशमुख और दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार

भोपाल: केंद्र सरकार ने नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों से आनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसमें ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार तथा बाल हितेषी ग्राम पंचायत पुरस्कार ही ग्राम पंचायतों को प्रदाय किए जाते हैं। इसके लिए एक जिले से दो जनपद पंचायतों एवं दो ग्राम पंचायतों से अधिक नामांकन नहीं स्वीकार किए जाएंगे।

पुरस्कार योजना में जिला पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ पचास लाख रुपए, जनपद पंचायत को 25 लाख तथा ग्राम पंचायत को उनकी संख्या के अनुसार प्रमाण पत्र के साथ पांच से 15 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदाय किया जाता है।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में 24 अप्रैल को भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है।