MP News: दर्दनाक हादसा – तालाब में डूबने से दो दोस्तो की मौत, पसरा मातम..

46
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

MP News: दर्दनाक हादसा – तालाब में डूबने से दो दोस्तो की मौत, पसरा मातम..

छतरपुर: छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में हाहाकार मच गया।
दोनों बच्चों को तत्काल निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अकेले नहाने गए थे, नहीं लौटा पाए घर..
जानकारी के अनुसार ग्राम सलैया निवासी प्रिंस अहिरवार (13) पिता राधाचरण अहिरवार और अभी अहिरवार (13) पिता हल्ले भाई अहिरवार बुधवार को घर से तालाब में नहाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे बिना किसी बड़े की मौजूदगी के तालाब में उतर गए। इसी दौरान गहराई में जाने से वे डूब गए और बाहर नहीं निकल सके।

ग्रामीणों ने निकाला, लेकिन बच नहीं पाए..
काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब के पास पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर.
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार दुर्गेश तिवारी सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव..
थाना प्रभारी मनोज गोयल के अनुसार दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल..
इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। दोनों बच्चों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो मासूमों की मौत से हर कोई स्तब्ध है।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल..
घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाबों के आसपास सुरक्षा इंतजाम और बच्चों की निगरानी को लेकर सवाल उठाए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।