MP Polytical News: PCC जुटी संगठन के चुनाव में, संगठनात्मक 56 जिलों के DRO बनाए

7 मई को होगी बड़ी बैठक, ट्रैनिंग देकर जिलों में होंगे रवाना

780

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस के जिला संगठन में चुनाव करवाने के लिए एआईसीसी ने डीआरओ (डिस्ट्रीक्ट रिटनिंग आॅफिसर )की नियुक्तियां कर दी है। हालांकि इसमें कटनी, ग्वालियर, सागर, रीवा, सतना, देवास, रतलाम, खंडवा और बुरहानपुर में अभी एक-एक ही डीआरओ बनाए हैं, जबकि इन जिलों में कांग्रेस संगठन में शहर और ग्रामीण दो-दो जिले हैं। एआईसीसी ने अभी 56 डीआरओ बना दिए हैं। इन सब को 7 मई को भोपाल बुलाया गया है।

बड़े शहरों में इन्हे जिम्मेदारी_

इंदौर शहर के लिए ओडिसा के मदन मोहन ढाल डीआरओ बनाए गए हैं। जबकि इंदौर ग्रामीण का चुनाव देवेंद्र प्रताप सिंह करवाएंगे , सिंह को उत्तर प्रदेश से यहां पर भेजा जाएगा। जबकि भोपाल शहर के किशोर जेना डीआरओ बनाए गए हैं। जेना ओडिसा प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव अक्षय समर्थ करवाएंगे। समर्थ महाराष्ट्र से यहां पर भेजे जाएंगे। जबकि जबलपुर शहर का चुनाव अमजद हुसैन करवाएंगे, हुसैन दिल्ली से प्रदेश में भेजे गए हैं। जबलपुर ग्रामीण के डीआरओ दिनेश शर्मा को बनाया गया है। इसी तरह ग्वालियर में तानेश्वर पाटिल छत्तीसगढ़ से चुनाव करवाने के लिए आएंगे। उज्जैन शहर का डीआरओ निरमानी शामल को बनाया गया है।

खुटिया के साथ होगी बैठक_

इधर डीआरओ की नियुक्तियों के बाद इनकी एक बड़ी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश रिटनिंग आॅफिसर रामचंद्र खुटिया विशेष रूप से भोपाल आएंगे। बैठक में बताया जाएगा कि किस तरह से चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाना है। इसके साथ ही चुनाव में मतदान होने की स्थिति में उन्हें कैसे यह सब व्यवस्था करवाना है इसकी ट्रैनिंग भी दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस में लगभग 25 लाख सदस्य बने हैं। प्रदेश में बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव होना है। इसके बाद एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव होगा।