Benefits of Honey Water : अच्छी सेहत के लिए गुनगुने पानी में मिलाइए शहद, फिर देखिए फायदे!

वजन काम करना हो, तो उस पानी में निम्बू मिलाकर पीना लाभदायक

527

खाली पेट सुबह गुनगुने पानी का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन, यदि उसमें एक चम्मच शहद मिला दिया जाए, तो उसके फायदे दोगुना हो सकते हैं। शहद वाला गुनगुना पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शहद एक ऐसी प्राकृतिक चीज है, जिसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है। वजन कम करना है तो तो शहद में निम्बू की कुछ बूंदे मिलाई जा सकती है।

जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं उनके लिए शहद रामबाण है। शहद को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शहद में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरिन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा शहद में ऐसे विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम्स के गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। कोरोना काल में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए शहद वाला गुनगुना पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है।

Benefits of Honey Water
– वजन घटाने का उपाय : सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर पीने से वजन को कम किया जा सकता है। गुनगुने पानी में शहद के साथ नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और पसीने के द्वारा खराब फैट बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।

– हाजमा : शहद को हाजमे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को एसिडिटी, कब्ज, गैस की शिकायत है उन्हें सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे हाजमे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

– इम्यूनिटी : कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को सर्दी-खांसी और कई इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकती है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

– इंफेक्शन : रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से गले में मौजूद खराब बैक्टीरिया, सर्दी-खांसी और गले की खराश को दूर किया जा सकता है। शहद में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं।

– तनाव : आज के समय में हर वर्ग तनाव की समस्या से परेशान हैं। तनाव को कम करने के लिए शहद को काफी अच्छा माना जाता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से तनाव की समस्या को दूर किया जा सकता है।