
श्रीमती शिवानी वर्मा, इंदौर में संयुक्त आयुक्त (विकास) पदस्थ
इंदौर: राज्य शासन द्वारा श्रीमती शिवानी वर्मा, संयुक्त आयुक्त (विकास), राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भोपाल को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त आयुक्त (विकास) संभागायुक्त कार्यालय, इंदौर संभाग इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह स्थानांतरण श्री डी.एस. रणदा, के सेवानिवृत्त होने के उपरांत रिक्त पद पर किया गया है।





