WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सुश्री मुण्डे ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन,बगुलमुखी मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान

870
WhatsApp Image 2023 07 06 At 3.25.03 PM

सुश्री मुण्डे ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन,बगुलमुखी मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: एक और जहां महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल चल रही है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे कल रात उज्जैन आकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन किए।

महाराष्ट्र के परली से विधायक सुश्री पंकजा मुंडे ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के नंदीमंडपम से दर्शन किये। पूजन पुजारी श्री संजय पुजारी एवं पुजारी संजय शर्मा ने सम्पन्न कराया। इस दौरान श्रीमती कलावती यादव अध्यक्ष नगर पालिका निगम उपस्थित थी।

नंदी मंडपम से बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद विधायक मुंडे ने नंदी हॉल में ओम नमः शिवाय का जाप किया और नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

इसके पूर्व पंकजा मुंडे आगर मालवा जिले के नलखेड़ा पहुंचीं। यहां पंकजा मुंडे ने प्रसिद्ध तांत्रिक मंदिर मां बंगलामुखी के दर्शन और पूजन की। पंकजा मुंडे ने यहां विशेष हवन अनुष्ठान भी किया।