नगर पालिका ने पर्यटकों को दी चेतावनी: Beaches पर खुलेआम ना करें यौन व्यवहार

पर्यटकों को सूचना देने के लिए लगाए गए बोर्ड

1685
Municipality warns tourists: Don't do sexual behavior openly on Beaches

नगर पालिका ने पर्यटकों को दी चेतावनी: Beaches पर खुलेआम ना करें यौन व्यवहार

दक्षिणी नीदरलैंड के एक शहर ने पर्यटकों को न्यूडिस्ट समुद्र तटों और टीलों पर सेक्स करने से रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। इस शहर का नाम वीरे (Veere) है।

वीरे नगर पालिका ने पर्यटकों के लिए चेतावनी वाले पोस्टर लगाए हैं। इसमें बताया गया है कि समुद्र तट पर सार्वजनिक सेक्स बैन है। बालू के टीलों पर संबंध बनाने पर रोक है। इस तरह की घटना रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। इसी तरह प्राकृतिक रिजर्व और तटों पर सेक्स संबंध बनाने पर मनाही है।

इंडोनेशिया में नंगे क्यों रहते हैं ये लोग? - BBC News हिंदी

स्थानीय सरकार, जल बोर्ड और प्रकृति संगठन को ऐसे लोगों के बारे में शिकायतें मिली हैं जो दूसरों का मनोरंजन करने के लिए नग्न होकर sex acts परफॉर्म करते हैं। शहर के मेयर फ्रेडरिक शॉवेनर ने कहा है कि बालू के टीले स्थानीय समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनपर गलत काम नहीं होना चाहिए। इससे इन टीलों के प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुंचता है। इसके साथ छुट्टी मनाने आए अन्य पर्यटक भी परेशान होते हैं।

images 7

सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार काम कर रही है। पर्यटकों को मौखिक रूप से जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही आठ नए सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। वहीं, नग्नवादी संघों का मानना है कि यौन व्यवहार को नग्न होकर धूप सेंकने से अलग करना महत्वपूर्ण है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार नग्न मनोरंजन संघ के एक प्रवक्ता ने कहा कि आउटडोर सेक्स नग्न मनोरंजन नहीं है। जो लोग धूप सेंकने आते हैं उन्हें यह उतना ही उपद्रव लगता है जितना कि अन्य लोग करते हैं।

ऐसे देश जहां बिना कपड़ों के घूमना मना नहीं है

पर्यटकों को रोकने-टोकने से चिंतित हैं रेस्तरां मालिक

सरकार द्वारा पर्यटकों को रोकने-टोकने से समुद्र तट के पास के रेस्तरां मालिक चिंतित हैं। एक रेस्तरां के मालिक मार्को विचर्ट ने कहा कि समुद्र तट कॉकटेल ऑन सेक्स का ऑर्डर देने वाले मेहमानों के आईडी की जांच करने के बारे में हम चिंतित हैं। मैं यहां 14 साल से समुद्र तट पर हूं। मुझे इससे कभी कोई समस्या नहीं है।

Death Penalty For Same-Sex Relationships: समलैंगिक संबंधों पर मिलेगी सजा-ए-मौत