WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रिटायर्ड दंपति की हत्या: रिश्तेदारों पर अटकी शक की सुई, कॉल डिटेल और टॉवर लोकेशन खंगाल रही पुलिस

Brother Murders Brother

रिटायर्ड दंपति की हत्या: रिश्तेदारों पर अटकी शक की सुई, कॉल डिटेल और टॉवर लोकेशन खंगाल रही पुलिस

भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में रिटायर्ड दंपती हेमंत बारीक (70) और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक (70) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। अब पुलिस दंपति के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही उस समय टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कवायद में लगी हुई है।

हत्याकांड में क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस का मानना है कि दोहरे हत्याकांड को किसी करीबी ने अंजाम दिया है और इसके पीछे संपत्ति या पैसों का विवाद हो सकता है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल से मुख्य सड़क तक लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी हैं। साथ ही मृतक दंपती के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई है। जिससे घटना से पहले संपर्क में आए लोगों की जानकारी मिल सके।

पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों से जल्द अहम सुराग मिलेंगे। एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। घटना के समय मकान का पिछला दरवाजा खुला था, जिससे आशंका है कि आरोपी पीछे के रास्ते से घर में घुसे और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए। दंपती की ऊपरी मंजिल छात्रों को किराए पर दी गई थी। गौरतलब है कि दो दिन तक दोनों के नहीं दिखने पर किराएदार किराया देने पहुंचा तो घर से बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो हेमंत बारीक का शव बिस्तर पर और शकुंतला बारीक का शव सोफे पर पड़ा मिला था।