
चंदनपुरा में एक नहीं, 2 बाघ का मूवमेंट, वन विभाग अलर्ट, दहशत बरकरा
भोपाल। राजधानी के चंदनपुरा क्षेत्र में एक नहीं बल्कि दो बाघ के मूवमेंट की खबर के बाद वहां पर दहशत का माहौल है। दूसरी तरफ वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इलाके में दो बाघ के देखे जाने और उसके मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। आसपास के ग्रामीणों और रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बाघ के मूवमेंट की पुष्टि के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है और कैमरा ट्रैप लगाने के साथ-साथ जंगल और आसपास के इलाकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
*अकेले जंगल या उससे सटे क्षेत्रों में न जाएं*
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या उससे सटे क्षेत्रों में न जाएं, रात के समय अनावश्यक आवाजाही से बचें और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की भी सलाह दी गई है। वन विभाग का कहना है कि बाघ की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बाघ की लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।





