आज हो सकती है कांग्रेस के शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, पूर्व घोषित 1-2 नामों के बदलने की भी संभावना

975

आज हो सकती है कांग्रेस के शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, पूर्व घोषित 1-2 नामों के बदलने की भी संभावना

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के शेष उम्मीदवारों की घोषणा आज हो सकती है। दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में माना जा रहा है कि आज सभी शेष बचे नाम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, विपक्ष के नेता डॉक्टर गोविंद सिंह सहित सभी संबंधित नेता मौजूद हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी को फिर से टिकट देने पर सहमति बन सकती है। शिवपुरी से पूर्व घोषित सूची में केपी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी प्रकार दतिया से अवधेश नायक के टिकट पर भी फिर से विचार किया जा रहा है। यहां राजेंद्र भारती टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। भारती ने टिकट काटे जाने के बाद दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा।

WhatsApp Image 2023 10 18 at 15.47.37 1

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में नारायण त्रिपाठी के मामले पर भी विचार किया गया। लगभग यह तय हो गया है कि अब मैहर के पूर्व भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी को कांग्रेस में नहीं लिया जा रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विंध्य क्षेत्र के बड़े कांग्रेस नेता अजय सिंह के विरोध के बाद एआईसीसी ने नारायण त्रिपाठी को कांग्रेस में नहीं लेने का मन बना लिया है।

बता दें कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी सीटों पर सिंगल नाम का प्रस्ताव बनाकर पहले ही केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है। इस प्रस्ताव पर सभी सीटों पर चर्चा की गई है।

इसके साथ ही सुनील कानूगोलू द्वारा भाजपा और अन्य दल से कांग्रेस में आए नेताओं का फीडबैक भी राहुल गांधी को दिया जा चुका है। इस फीडबैक के आधार पर इनमें से कुछ की उम्मीदवार बनाए जाने पर आज CEC की बैठक में मोहर लगा सकती है।

बता दें कि कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 144 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहली सूची में की जा चुकी है। शेष 86 नाम की घोषणा में से कुछ नाम को होल्ड कर बाकी नाम की घोषणा आज हो सकती है।