
पढ़ना जारी रखें
अलंकरण के पश्चात सुश्री के.एस. चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की सुमधुर और सुरमयी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य शासन के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर होंगी।
राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, सांसद सुश्री कविता पाटीदार तथा महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विशेष अतिथि स्थानीय विधायकगण उपस्थित रहेंगे। यह सुखद संयोग है कि यह मुख्य समारोह इंदौर में जन्मी स्वर कोकिला तथा भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की जन्म तिथि 28 सितंबर पर उन्हीं के नाम पर बने सभागार में आयोजित हो रहा है।