
पढ़ना जारी रखें
पिछले 1 सप्ताह में हेल्प लाइन पर 9 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिसमें 6 मादक पदार्थ के व्यापार एवं उपभोग से संबंधित शिकायतें मिली, इसके साथ ही 3 शिकायतें अवैध शराब से संबंधित मिली।
प्राप्त हुई शिकायतों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर चेकिंग की गई। जिसमें 2 स्थानों पर अवैध शराब मिलने पर वैधानिक कार्यवाहीं की गई। अन्य प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है वैधानिक कार्यवाहीं की जाएगी। रतलाम पुलिस द्वारा जिले के आम नागरिकों से अपील की जाती है नशे के विरुद्ध प्रहार में रतलाम पुलिस का सहयोग करे।
आपके घर, दुकान आदि के आसपास कोई व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी, गांजा, चरस, अफीम, डोडा चूरा आदि के व्यापार या परिवहन में संलिप्त हैं तो निडर होकर इसकी सूचना रतलाम पुलिस के हेल्प लाइन नंबर 7049127867 पर दें सकते है। सूचनाकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर या पहचान संबंधी सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।