
Navratri Closing Ceremony : श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट ने 6 हजार मातृ शक्तियों को कराया भोज!
Ratlam : रतलाम शारदीय नवरात्रि के दौरान शहर के प्राचीन मां कालिका माता मंदिर पर गरबा रास सहित विभिन्न आयोजन सम्पन्न हुए। नवरात्रि के अंतिम दिन पंडित हेमंत पुजारी ने मां कालिका, मां चामुंडा, मां अन्नपूर्णा का आकर्षक श्रंगार करते हुए परिसर को फूलों से सजाया गया था। प्रातःकाल, ब्रह्म मुहूर्त में महिलाओं ने गरबा रास किया। प्रसिद्ध भजन गायिका अरुणा सोनी ने सुमधुर स्वरों में गरबे प्रस्तुत किए उसके पश्चात मंडल में पंजीकृत 3 हजार से अधिक गरबा खेलने वाली बालिकाओं का कन्या पूजन कर उन्हें लानी (उपहार) सेवा मंडल की और से वितरित की गई। इस अवसर पर 6 हजार से अधिक गरबा साधिकाओं को भोजन कराकर उपहार भी दिए!

अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल, संरक्षक देव प्रकाश शर्मा, संजय व्यास, दीपक पुरोहित, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण कसेरा, संगठन सचिव पूरणमल अग्रवाल, सदस्य राजेंद्र शर्मा, पूरण चोईथानी, दिनेश वाघेला, राधावल्लभ पुरोहित सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट ने बताया कि गुरुवार को दशहरे के अवसर पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा शाम 5 बजे मंदिर परिसर से मां कालिका माता की झांकी निकाली जाएंगी तथा मां कालिका माता व राम दरबार पूरे शहर का भ्रमण कर पोलो ग्राउंड स्थित रावण दहन स्थल पर पहुंचेंगे उसके बाद रावण दहन होगा!






