WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करना है- आज हुई नक्सली मुठभेड़ पर CG CM साय

WhatsApp Image 2025 05 21 At 18.01.50

31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करना है- आज हुई नक्सली मुठभेड़ पर CG CM साय

रायपुर: 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करना है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में सफल नक्सल ऑपरेशन को लेकर कहा है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे जवान आगे बढ़ रहे है।

उन्होंने कहा कि जब से हम सरकार में आए हैं, नक्सलवाद से हमारे जवान मजबूती से लड़ रहे हैं। डबल इंजन सरकार का भी लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करना है। इस दिशा में हमारे जवान आगे बढ़ रहे हैं। आज अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें बड़े नक्सली नेता बसवराजू भी शामिल है। जवानों के साहस को हम नमन करते हैं।