
Negligence in Census Work पर जोनल चार्ज अधिकारी कुरैशी के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश!
Ratlam : जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने, समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने तथा जिला कंट्रोल रूम से बार-बार कॉल किए जाने के बावजूद प्रत्युत्तर न देने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा नगर निगम रतलाम मे पदस्थ सब इंजीनियर एवं जनगणना कार्य के लिए नियुक्त जोनल चार्ज अधिकारी अनवर कुरैशी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया!





