WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

New GM of WR : अशोक कुमार मिश्र ने WR के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया!

प्रयागराज में कार्य करते हुए रेल मंत्री का 'राजभाषा अवॉर्ड' प्राप्त हुआ

886

New GM of WR : अशोक कुमार मिश्र ने WR के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया!

Mumbai : भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने सोमवार को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। वे पूर्व में उत्तर-पूर्व रेलवे, गोरखपुर में अपर महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे।

मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास रेलवे अपरेंटिस बैच के माध्यम से भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया। उनकी पहली नियुक्ति पश्चिम रेलवे में सहायक कारखाना प्रबंधक (Maintenance) , दाहोद के पद पर हुई थी। उन्होंने पश्चिम रेलवे, RDSO और उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

वे भावनगर में मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज और वैगन), मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), वटवा और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, वडोदरा के पदों पर कार्य किया है। मिश्र कोटा मंडल में सीनियर EDPM और उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (मरम्मत) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। मिश्र को उत्तर मध्य रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक / प्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर / डीजल तथा मंडल रेल प्रबंधक / झांसी और पूर्व मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है।

मिश्र ने इन्स्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, यूके से AMI (यांत्रिक) की डिग्री तथा इन्स्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, कोलकाता से एएमआईई (यांत्रिक), इंजीनियरिंग काउन्सिल, यूके से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कोलकाता से AMIE (MET तथा इग्नू से MBA की उपाधि प्राप्त की।

उन्हें उत्तर मध्य रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबंधक / प्रयागराज के पद पर कार्य करते हुए रेल मंत्री राजभाषा अवार्ड प्राप्त हुआ। मंडल रेल प्रबंधक / झांसी के पद पर रहते हुए उन्होंने झांसी स्टेशन की चौथी लाइन का सर्वे आरम्भ कराया तथा झांसी स्टेशन के रिडेवलपमेंट सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। मिश्र को रेल प्रबंधन एवं प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।