New HOFF Appointed In MP: 1986 बैच के IFS अधिकारी अभय कुमार पाटिल बने राज्य वन बल प्रमुख

1254

New HOFF Appointed In MP: 1986 बैच के IFS अधिकारी अभय कुमार पाटिल बने राज्य वन बल प्रमुख

 

भोपाल: राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 1986 बैच के अधिकारी अभय कुमार पाटिल को 1 जनवरी 24 से राज्य वन बल प्रमुख नियुक्त किया है।

वे रमेश गुप्ता का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।

Screenshot 20231229 1925332

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटिल भी 31 जनवरी, 2024 को रिटायर हो जाएंगे यानी वे केवल एक माह ही राज्य वन बल प्रमुख रहेंगे। अगर कोई और समस्या नहीं हुई तो 1988 बैच के अधिकारी असीम श्रीवास्तव पाटिल की जगह नए HOFF बनेंगे।