WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

नए अध्यक्षों को इंतजार, कब करेंगे जिला कार्यकारिणी का गठन, 2 महीने से जिलों और मंडलों में नहीं बन सकी भाजपा की टीम

Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

नए अध्यक्षों को इंतजार, कब करेंगे जिला कार्यकारिणी का गठन, 2 महीने से जिलों और मंडलों में नहीं बन सकी भाजपा की टीम

भोपाल. भाजपा में जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जिलों और मंडलों में कार्यकारिणी नहीं बन सकी है। नई टीम भले ही नहीं बनी हो, लेकिन इस टीम में शामिल होने के लिए जिला और मंडल के नेता सक्रिय हो चुके हैं। वे अपने क्षेत्र के विधायक-सांसदों से लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं से भी संपर्क कर रहे हैं।

भाजपा ने अपने संगठन चुनाव के दौरान दिसंबर तक लगभग 1100 मंडल अध्यक्षों का चुनाव कर लिया था। वहीं जनवरी में सभी 62 जिलों के अध्यक्षों का भी चुनाव करवाकर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। दिसंबर के बाद से मंडल और जनवरी से जिलों में कार्यकारिणी बनाए जाने का इंतजार चल रहा है। मंडल और जिले की कमेटी में जगह पाने के लिए कई नेता लगातार अपने क्षेत्र के अध्यक्ष से संपर्क में हैं। वहीं कुछ नेता विधायक या सांसद के जरिए टीम में आना चाहते हैं। जबकि प्रदेश भाजपा के नेताओं के जरिए भी कुछ नेता अपने जिले की कमटी में जगह पाना चाहते हैं। इसके चलते भोपाल तक नेता सक्रिय हैं।

बताया जाता है कि जिला महामंत्री को लेकर हर जगह पर कशमकश बढ़ती जा रही है। जिलों में अध्यक्ष के बाद यह पद महत्वपूर्ण होता है। इस पद के लिए हर जिले से पांच से सात नेता दावेदारी कर रहे हैं। ये नेता प्रदेश के नेताओं से लेकर संघ तक से संपर्क में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल में कुछ जिलों और मंडलों में कार्यकारिणी बना दी जाएगी।