NIA Arrest : Lashkar-e-Taiba को गोपनीय सूचनाएं देने वाला IPS अधिकारी गिरफ्तार

1385

NIA Arrest : Lashkar-e-Taiba को गोपनीय सूचनाएं देने वाला IPS अधिकारी गिरफ्तार

Shimla : पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigative Agency) के गोपनीय दस्तावेज सौंपने के आरोप में हिमाचल काडर के IPS अफसर अरविंद दिग्विजय नेगी (Arvind Digvijay Negi) को NIA ने गिरफ्तार कर लिया। NIA के मुताबिक, शिमला के अतिरिक्त एसपी (Ad SP) रहे नेगी ने लश्कर-ए-ताइबा के एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गोपनीय दस्तावेज सौंपे थे।

ये ओवर ग्राउंड वर्कर देश भर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लश्कर की मदद करते हैं। NIA ने पिछले साल 6 नवंबर 2021 को नेगी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि NIA के कुछ गोपनीय दस्तावेज लीक करने में Negi की महत्वपूर्ण भूमिका थी। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा स्थित नेगी के घर की भी NIA ने तलाशी ली।

NIA Arrest :  Lashkar-e-Taiba को गोपनीय सूचनाएं देने वाला IPS अधिकारी गिरफ्तार

एनआईए इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, नेगी NIA में टॉप इन्वेस्टिगेटर रह चुका है। इस विवाद के बीच हाल ही में नेगी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल प्रदेश भेजा गया था। वह प्रदेश में नई नियुक्ति का इंतजार करता रहा। पिछले हफ्ते ही नेगी को SDRF जंगा में कमांडेंट लगाया गया था। जहरीली शराब मामले की विशेष जांच टीम में भी नेगी को शामिल किया गया है। NIA की टीम दो दिनों से शिमला में थी। इस बीच नेगी से पूछताछ भी चलती रही। शुक्रवार को टीम नेगी को गिरफ्तार करके दिल्ली ले गई।

Also Read: Video: Viral:केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल: सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की 

हिमाचल पुलिस में हड़कंप
NIA के रडार पर होने की वजह से IPS अरविंद दिग्विजय नेगी को जयराम सरकार ने भी बड़ी जिम्मेवारी नहीं दी। नेगी की गिरफ्तारी की सूचना सोशल मीडिया पर फैली, तो इससे हिमाचल प्रदेश और राज्य के पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई। आरोपों के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए नेगी की पहले ही दो बार NIA के सामने पेशी हो चुकी है। जांच एजेंसियां नेगी की संपत्ति की जांच कर रही हैं।