WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

एनआईए ने हैदराबाद में कई ठिकानों पर की छापेमारी

एनआईए ने हैदराबाद में कई ठिकानों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी हैदराबाद एलबी नगर और हिमायतनगर समेत कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए की ये छापेमारी कथित माओवादी संबंधों के शक में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता और कवि पी वरावरा राव के दामाद वेणुगोपाल के आवास पर भी छापेमारी हुई है। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पी वरावरा राव आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सीय आधार पर वरावरा राव को जमानत दी थी।